Video: धान छोड़ अपनाई मचान विधि! किसान शरद महतो ने 15 हजार लगा कमाए 135 लाख जानें स्मार्ट गुरुमंत्र
Video: धान छोड़ अपनाई मचान विधि! किसान शरद महतो ने 15 हजार लगा कमाए 135 लाख जानें स्मार्ट गुरुमंत्र
Nenua Ki Kheti Tips: पारंपरिक खेती में सीमित आमदनी से परेशान चास प्रखंड के परसाबेड़ा गांव के किसान शरद महतो ने स्मार्ट तकनीक अपनाकर सफलता की नई कहानी लिखी है. यूट्यूब और सफल किसानों से प्रेरणा लेकर शरद ने धान की पारंपरिक खेती छोड़ सब्जी उत्पादन का रुख किया और आज वे मोटी कमाई कर रहे हैं. शरद ने अपनी एक एकड़ जमीन पर मचान विधि से नैनुआ (तोरई) की खेती की है. अप्रैल में बोई गई यह फसल महज 50 से 60 दिनों में तैयार हो गई. इसकी खासियत यह है कि पहली तुड़ाई के बाद करीब दो महीने तक लगातार फल मिलते रहते हैं, जिससे नियमित आमदनी होती है. शरद महतो ने बतलाया कि एक एकड़ में नैनुआ की खेती पर सिर्फ 15 हजार रुपये की लागत आई, जबकि सीजन में 60 क्विंटल तक उत्पादन मिल जाता है. बोकारो के सेक्टर-5 मंडी में नैनुआ 25 से 30 रुपये प्रति किलो के थोक भाव बिक रहा है. इस हिसाब से 15 हजार की मामूली लागत पर शरद को करीब 1.35 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हो रहा है. शरद ने साथी किसानों को सलाह दी कि बेहतर पैदावार के लिए समय पर सिंचाई और कीट प्रबंधन सबसे जरूरी है.