55 गांवों के 12 हजार किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी माइक्रो लिफ्ट इरिगेशन प्लांट में नक्सली स्टाइल में आग
कार्यपालन यंत्री यू.एस. परते ने बताया कि यह बालाघाट की माइक्रो इरिगेशन की एकमात्र परियोजना है. यह बालाघाट के ग्रामीण अंचलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण योजना है. यह योजना अपने अंतिम चरण में ही थी. नवंबर के बाद से इस परियोजना का फायदा 55 गांवों के किसानों को मिलने वाला था. लेकिन अब इस योजना में एक बड़ा अड़ंगा आ गया. कार्यपालन यंत्री का कहना है कि उन्हें शाम के वक्त पता चला कि प्लांट में आग लग गई है