मत्स्य पालक तालाब में लगाएं एयरेशन सिस्टम मछली को मिलेगा ऑक्सीजन सरकार दे रही सब्सिडी जानिए कैसे करें आवेदन
फिरोजाबाद मत्स्य पालन अधिकारी गौरव सिन्हा ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए बताया कि फिरोजाबाद में कई किसान अपने तालाबों में अच्छा मछली पालन करते हैं. कई बार तालाबों में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है. जिससे सैकड़ों मछलियां मर जाती हैं और मछुआरों को लाखों का नुकसान हो जाता है. इसी को देखते हुए यूपी सरकार द्वारा सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम स्थापना योजना चलाई जा रही है. इस योजना के जरिए मत्स्य पालकों को ये सिस्टम सब्सिडी पर दिया जाता है.