चित्रकूट में खंडहर होती चंदेलकालीन धरोहरों को मिलेगा नया जीवन 65 लाख से होंगे संरक्षण कार्य

चित्रकूट में जिला प्रशासन की पहल से प्राचीन धार्मिक धरोहरों का संरक्षण शुरू हुआ है. ASI चंदेलकालीन मंदिरों का जीर्णोद्धार कर रहा है, जिसमें सोमनाथ मंदिर भी शामिल है. भरतकूप के पास ग्राम गोड़ा में स्थित चंदेलकालीन ऐतिहासिक मंदिरों के क्षतिग्रस्त मंडपों के संरक्षण और पुनर्स्थापन का कार्य भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने शुरू कराया है. करीब 15 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य के तहत मंदिर के क्षतिग्रस्त हिस्सों और भग्नावशेषों को वैज्ञानिक तरीके से संरक्षित किया जाएगा. इसी क्रम में मानिकपुर विकासखंड के चर गांव में स्थित प्राचीन सोमनाथ मंदिर को भी उसके पुराने स्वरूप में लाने की तैयारी है.

चित्रकूट में खंडहर होती चंदेलकालीन धरोहरों को मिलेगा नया जीवन 65 लाख से होंगे संरक्षण कार्य