बैटल ऑफ नकटिया बरेली में खान बहादुर के नेतृत्व में अंग्रेजों से 1857 में लड़ी गई जंग जाने इस नदी का इतिहास
Bareilly 1857 history: 1857 की क्रांति की चिंगारी जब मेरठ से भड़की तो उसकी लपटें जल्द ही रोहिलखंड और बरेली तक पहुँच गईं. उस समय बरेली में स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व रोहिलखंड के महान क्रांतिकारी खान बहादुर खान कर रहे थे. उन्होंने अंग्रेजी शासन के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंका और बरेली को क्रांति का एक प्रमुख केंद्र बना दिया. इतिहासकार डॉक्टर राजेश कुमार शर्मा ने लोकल 18 को बताया कि 5 मई 1858 को नकटिया नदी के तट पर अंग्रेजी सेना और खान बहादुर खान के नेतृत्व में लड़ रहे स्वतंत्रता सेनानियों के बीच एक निर्णायक युद्ध हुआ.