राफेल भारत में बनाएगी आयरन डोम इंटरसेप्टर इजरायल को जिगरी यार पर भरोसा सुदर्शन चक्र को मिलेगी नई धार
Iron Dome Missile Interceptor: रक्षा जगत में इन दिनों भारत की धूम मची हुई है. ब्रह्मोस मिसाइल को खरीदने के लिए कई देश कतार में लगे हुए हैं. वहीं, एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. इजरायल भारत में आयरन डोम मिसाइल इंटरसेप्टर के लिए प्रोडक्शन लाइन लगाने पर विचार कर रहा है. इजरायली रक्षा कंपनी राफेल इस बाबत भारतीय कंपनियों के साथ बतचीत कर रही है.