अयोध्याः नागकन्या को अभयदान देने के बाद भगवान राम के बेटे कुश ने स्थापित किया था नागेश्वर नाथ सरयू तट पर है स्थित जानें मान्यता
अयोध्याः नागकन्या को अभयदान देने के बाद भगवान राम के बेटे कुश ने स्थापित किया था नागेश्वर नाथ सरयू तट पर है स्थित जानें मान्यता
अयोध्या में सावन के दौरान लाखों शिव भक्त सरयू तट पर स्थित नागेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक कर रहे हैं. इस मंदिर की स्थापना भगवान श्रीराम के पुत्र कुश ने की थी. धार्मिक कथाओं के अनुसार त्रेतायुग में महाराजा कुश एक बार अयोध्या आए और सरयू नदी में स्नान करने लगे. इसी दौरान उनका कंकण नदी की धारा में गिर गया. बताया जाता है कि कुश का कंकण नागराज कुमुद की पुत्री कुमुदिनी को मिल गया. जब कुश को पता चला कि उनका कंकण नागकन्या के पास है, तो वे क्रोधित हो गए और उन्होंने उसके लिए बाण संधान कर लिया .नागकन्या के पिता नागराज कुमुद ने भगवान शिव की आराधना कर अपनी पुत्री की रक्षा की प्रार्थना की.