इंडिया गेट की तरह दिखती है अंग्रेजों के बनवायी ईदगाह की पानी की टंकी अकबरी ईंट का हुआ है प्रयोग
आगरा में ईदगाह रेलवे स्टेशन के पास अंग्रेजों के जमाने की पानी की टंकी आज भी इतिहास की गवाही दे रही है. ककइया ईंटों से बनी यह टंकी कभी जलापूर्ति का अहम साधन थी. समय के साथ शहर का विस्तार हुआ और पानी की आपूर्ति के आधुनिक साधन विकसित होते गए. इसके बाद इस टंकी का उपयोग धीरे-धीरे बंद हो गया. पिछले कई वर्षों से यह टंकी मुख्य रूप से एक पुरानी ऐतिहासिक संरचना के रूप में ही नजर आती है.