गांधीनगर पहुंचे पीएम मोदी डिजिटल इंडिया वीक 2022 का किया उद्घाटन

PM Modi in Gujrat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में डिजिटल इंडिया वीक 2022 का उद्घाटन किया है. इस दौरान उन्होंने एक प्रदर्शनी का भी मुआयना किया जिसमें डिजिटल चीजों की प्रदर्शनी लगाई गई थी.

गांधीनगर पहुंचे पीएम मोदी डिजिटल इंडिया वीक 2022 का किया उद्घाटन
तीन दिनों की हैदराबाद यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने गृह नगर गुजरात पहुंचे हैं, जहां उन्होंने गांधीनगर में डिजिटल इंडिया वीक 2022 का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने डिजिटल इंडिया वीक पर लगाई गई प्रदर्शनी का भी मुआयना किया. इसके साथ ही उन्होंने कई डिजिटल गतिविधियों को लॉन्च किया. मोदी सरकार स्टार्ट अप इंडिया के तकनीकी और सेवाओं को लोगों तक सहज उपलब्ध कराने के लिए डिजिटल क्रांति पर जोर दे रही है. डिजिटल इंडिया वीक के दौरान लोगों के जीवन में सहजता लाने के लिए डिजिटल गतिविधियों की प्रदर्शनी लगाई गई है. ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें up24x7news.com हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट up24x7news.com हिंदी | Tags: Narendra modi, PM ModiFIRST PUBLISHED : July 04, 2022, 17:35 IST