मंदिर में शिवलिंग के सामने किसकी मूर्ति होती है क्या आपको पता है इसका जवाब

Online Quiz: भोलेनाथ के भक्तों के लिए सावन का महीना बहुत खास माना जाता है. शिव त्रिदेवों में से एक देव हैं. इन्हें देवों का देव यानी महादेव भी कहा जाता है. सावन के महीने में विभिन्न धार्मिक इवेंट्स और स्कूलों में क्विज का आयोजन किया जाता है. इस ऑनलाइन क्विज से आप उसकी तैयारी कर सकते हैं.

मंदिर में शिवलिंग के सामने किसकी मूर्ति होती है क्या आपको पता है इसका जवाब
नई दिल्ली (Online Quiz on Mahadev). इस साल सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू हुआ था. इसका समापन 19 अगस्त 2024 को होगा. सावन का महीना महादेव की भक्ति के लिए समर्पित होता है. मंदिरों में सोमवार के साथ ही अन्य दिनों पर भी भक्तों की रौनक देखी जा सकती है. इसके अलावा तीज व रक्षाबंधन समेत कई त्योहार भी सावन के महीने में मनाए जाते हैं. अगर आप खुद को शिव का भक्त मानते हैं तो इस क्विज में पूछे गए सवालों के जवाब चुटकियों में दे देंगे. 1- भगवान शिव के किस अवतार को काल के देवता के रूप में भी जाना जाता है? a- महाकाल b- नीलकंठ c- कैलाश पति d- इनमें से कोई नहीं 2- महादेव को इनमें से और किस नाम से जाना जाता है? a- वामन b- आशुतोष c- मत्स्य d- इनमें से कोई नहीं 3- भगवान शिव के सबसे बड़े पुत्र कौन थे? a- गणपति b- अंधक c- कार्तिकेय d- इनमें से कोई नहीं 4- शिव जी की पुत्री का नाम क्या था? a- सरस्वती b- लक्ष्मी c- कावेरी d- अशोक सुंदरी 5- समुद्र मंथन में विष का पान करने के बाद महादेव का नाम क्या रखा गया था? a- नीलकंठ b- महादेव c- पशुपतिनाथ d- इनमें से कोई नहीं 6- मंदिरों में शिवलिंग के ठीक सामने किसकी मूर्ति होती है? a- नंदी b- गणेश जी c- पार्वती d- कार्तिकेय 7- शिव जी का निवास स्थान किसे माना जाता है? a- अमरनाथ b- कैलाश पर्वत c- अरुणाचलेश्वर d- इनमें से कोई नहीं 8- भगवान शिव के किस रूप को जानवरों के भगवान के रूप में जाना जाता है? a- पशुपति देवता b- महाकाल c- नीलकंठ d- इनमें से कोई नहीं 9- भगवान शिव की कौन सी पत्नी आग में जलकर भस्म हो गई थीं? a- सती b- पार्वती c- महाकाली d- इनमें से कोई नहीं 10- भगवान शिव ने अपने एक पुत्र को युद्ध में मारा था, उसका नाम क्या था? a- जलंधर b- अंधक c- गजानन d- परशुराम जवाब: 1- महाकाल, 2- आशुतोष, 3- कार्तिकेय जी, 4- अशोक सुंदरी, 5- नीलकंठ, 6- नंदी, 7- कैलाश पर्वत, 8- पशुपति देवता, 9- सती, 10- अंधक Tags: Lord Shiva, Religion, Sawan Month, Shiva TempleFIRST PUBLISHED : August 4, 2024, 11:46 IST jharkhabar.com India व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें
Note - Except for the headline, this story has not been edited by Jhar Khabar staff and is published from a syndicated feed