आखिर कब तक करें इंसाफ का इंतजार आरजी कर डॉक्टर केस में सीबीआई की रिपोर्ट पर हाईकोर्ट सख्त
आरजी कर डॉक्टर रेप और मर्डर केस में सीबीआई ने कलकत्ता हाईकोर्ट में अपनी प्रोग्रेस रिपोर्ट सौंप दी है. कोर्ट ने जांच की धीमी रफ्तार पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि इंसाफ के लिए और कितना इंतजार करना होगा. सीबीआई ने घटना वाली रात पीड़िता के साथ डिनर करने वाले चार डॉक्टरों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं. अगली सुनवाई 28 अगस्त को होगी.