इस शिव मंदिर में प्रकृति करती है 24 घंटे जलाभिषेक सालभर नहीं रुकती जलधारा सावन में उमड़ती भक्तों की भीड़
देवझिरी का भूतेश्वर महादेव मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि आस्था, प्रकृति और रहस्य का अद्भुत संगम है.यहां हर पल बहती जलधारा, स्वयंभू शिवलिंग और अमिट त्रिपुंड भक्तों को एक अलग ही आध्यात्मिक अनुभव देते हैं.सावन के इस पावन महीने में यह स्थान श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है.