लहरों से सटकर 1000 KM की रफ्तार से झपट्टा! समंदर में दुश्मन का काल है NASM-MR भारत ने किया सफल टेस्ट
DRDO ने स्वदेशी नेवल एंटी-शिप मिसाइल-मीडियम रेंज (NASM-MR) का पहला सफल परीक्षण किया है. यह मिसाइल भारत के स्वदेशी माणिक स्मॉल टर्बोफैन इंजन से लैस है जो इसे 300 से 350 किलोमीटर की मारक क्षमता देती है. 0.8 मैक (लगभग 1000 किमी/घंटा) की हाई-सबसोनिक स्पीड और 100-150 किलोग्राम के वॉरहेड के साथ यह लहरों से सटकर दुश्मन के युद्धपोतों को नेस्तनाबूद करने वाला अचूक हथियार है.