नागपुर का होटल कमरा नंबर 302 और 28 साल की लड़की रात को आई चीखने की आवाज फिर क्या हुआ

Nagpur Hotel News: नागपुर के एक होटल में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. होटल के कमरे में 28 वर्षीय रेलवे कर्मचारी शिवानी गजभिए की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. वारदात के बाद उसके साथ मौजूद साथी कर्मचारी किरण अत्राम ने भी खुद पर चाकू से वार कर जान देने की कोशिश की. होटल के कमरे से चीख-पुकार सुनकर पहुंचे स्टाफ ने दोनों को खून से लथपथ हालत में पाया. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज जारी है.

नागपुर का होटल कमरा नंबर 302 और 28 साल की लड़की रात को आई चीखने की आवाज फिर क्या हुआ