CJP अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही लगाए जय श्रीराम नारे
CJP अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही लगाए जय श्रीराम नारे
Abhijeet Dipke Video: नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित एक विरोध प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके के साथ एक अप्रिय घटना सामने आई. प्रदर्शन के बीच एक महिला ने अचानक अभिजीत दीपके पर स्याही फेंक दी. घटना के दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने जय श्री राम के नारे भी लगाए. स्याही फेंके जाने के बाद कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला ने स्याही क्यों फेंकी.