आखिर राहुल गांधी से क्यों हुई थी नोकझोंक क्यों कहा गद्दार सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने खोला राज

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच नोकझोंक देखने को मिली, जब संसद परिसर में कांग्रेस नेता ने उन्हें गद्दार कहकर संबोधित किया और उसके जवाब में बिट्टू ने कांग्रेस नेताओं को देश के दुश्मन बताया. आखिर संसद गेट पर क्या हुआ था, न्यूज18 इंडिया से बातचीत में रवनीत बिट्टू ने खुलासा कर दिया. उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ही सिखों के अपमान के लिए जिम्मेदार है. पंजाब में गुरुद्वारों में आग लगाई गई है. ऐसे लोगों से यह सिख हाथ नहीं मिलाता. देश के खिलाफ यह लोग ऐसी बातें करते हैं और खुद मुझे बोलते हैं.

आखिर राहुल गांधी से क्यों हुई थी नोकझोंक क्यों कहा गद्दार सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने खोला राज