नकली साधु-संत कौन हैं चोरी करने वालों को फांसी दो पप्पू यादव ने किस पर साधा निशाना

अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी को लेकर विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान सांसद पप्पू यादव का अलग अंदाज चर्चा का विषय बन गया. भगवा वस्त्र, गले में माला और माथे पर तिलक लगाए दिखे पप्पू यादव.एंकर ने उनसे बार-बार पूछा कि अगर विरोध चंदा चोरी के आरोपों को लेकर था, तो साधु का रूप अपनाने की क्या जरूरत थी. जवाब में पप्पू यादव ने कहा कि उनका मकसद असली साधु-संतों के सम्मान की रक्षा करना है, क्योंकि कुछ लोगों की वजह से पूरे सनातन और संत समाज की छवि खराब हो रही है. उन्होंने राम के आदर्श, सर्वधर्म समभाव और मानव कल्याण की बात करते हुए आरोप लगाया कि मंदिरों के चढ़ावे में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.वहीं समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने भी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि पूरे मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए.

नकली साधु-संत कौन हैं चोरी करने वालों को फांसी दो पप्पू यादव ने किस पर साधा निशाना