Morning News: फरिदाबाद में नेपाली मूल के युवक की हत्या बिहार में पुलिस अधिकारियों की गाड़ी पर हमला

Morning Latest News: हरियाणा के फरीदाबाद में शराब पीते समय नेपाल मूल के युवक की चाकू मारकर हत्या से हड़कंप मच गया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछ्ताछ शुरू कर दी है. वहीं, हरियाणा के ही नूह में क्रिकेट बॉल को लेकर दो पक्षों में हिंसक मारपीट की खबर आ रही है. गुजरात के छोटा उदयपुर में राजनीतिक रोड-शो के दौरान सांड ने अचानक से भीड़ पर हमला बोल दिया. मध्यप्रदेश के ग्वालियर में महिला डॉग लवर पर पड़ोसी ने अश्लील टिप्पणी की, जिसके बाद सोसाइटी में तनाव हो गया. कुछ कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई. घटना का वीडियो सामने आया है. झारखंड के धनबाद में एक घर का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपए के कैश और सामान उड़ा ले गए. बिहार के सहरसा में पावर ग्रिड के लिए जमीन खाली कराने गई पुलिस, बीडीओ और सीओ की गाड़ी पर हमला कर दिया.

Morning News: फरिदाबाद में नेपाली मूल के युवक की हत्या बिहार में पुलिस अधिकारियों की गाड़ी पर हमला