जूनागढ़ में मेघल नदी का रौद्र रूप लगातार बारिश के बाद गडू गांव में बिगड़े हालात प्रशासन अलर्ट
गुजरात के जूनागढ़ जिले के मालिया हाटीना इलाके में लगातार हो रही बारिश के बाद मेघल नदी उफान पर आ गई है. गडू गांव के पास नदी में तेज बहाव और घोड़ापूर जैसी स्थिति बनने से प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है. नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. प्रशासन ने लोगों से नदी के पट में जाने और अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है. अधिकारियों की टीम लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है. जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव के इंतजाम किए जा रहे हैं.