जूनागढ़ में मंदिर के पास 13 शेरों का कुनबा पहुंचा शिकार कर उड़ाई दावत वीडियो देख लोग दंग

गुजरात के जूनागढ़ में एक मंदिर के पास 13 शेरों का बड़ा कुनबा दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया. इस समूह में 3 शेरनियां और 10 शावक शामिल थे. बताया गया कि शेरों ने मंदिर क्षेत्र के नजदीक शिकार किया और वहीं बैठकर दावत उड़ाई. बड़ी संख्या में शेरों को एक साथ देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटे की मशक्कत के बाद सभी 13 शेरों को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर भेज दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जूनागढ़ में मंदिर के पास 13 शेरों का कुनबा पहुंचा शिकार कर उड़ाई दावत वीडियो देख लोग दंग