बहन के आइडिया ने बदली भाई की किस्मत इंजीनियर की नौकरी छोड़ शुरू किया साइबर कैफे अब लाखों की कमाई
डाकवाडी क्षेत्र में श्री स्वामी समर्थ साइबर कैफे का संचालन करने वाले मनोज वाघ ने लोकल18 से कहा कि मैने इंजीनियर की पढ़ाई की उसके बाद मुझे इंजीनियर की नौकरी भी लग गई. मैं इंदौर में जॉब करता था. मैंने यह नौकरी छोड़ी और मेरी बहन ने मुझे साइबर कैफे खोलने का आईडिया दिया. वहां पर मैंने एक लैपटॉप से शुरुआत की शुरुआती दिनों में मुझे काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा मेरा रोज भी नहीं निकल पाता था. मैंने हिम्मत नहीं हारी लगातार संघर्ष करता गया.