गोला-बारूद डेटोनेटर बुलेटप्रूफ जैकेट काकचिंग के जंगलों में उग्रवादियों के ठिकानों पर असम राइफल्स का प्रहार
जवानों ने उग्रवादियों के कैंप से 12 बुलेटप्रूफ प्लेट बरामद की हैं. इसके साथ दो बुलेटप्रूफ फाइबर प्लेट और दो हेलमेट मिले हैं. सर्च टीम को एक बुलेटप्रूफ जैकेट और एक एमपी-5 स्लिंग भी मिली. जवानों ने कॉम्बैट शर्ट की 60 पीस और कॉम्बैट पैंट की 57 पीस जब्त कीं. इसके अलावा दो कॉम्बैट जैकेट और 18 कॉम्बैट कैप बरामद हुईं.