उज्जैन में नॉनवेज दुकानों पर सख्ती की तैयारी शहर सीमा से बाहर शिफ्ट करने की कवायद
उज्जैन में मांस-मटन और मछली की दुकानों को शहर से बाहर करने की पहल ने नई बहस छेड़ दी है. महापौर के इस प्रस्ताव को जहां कई लोग धर्मनगरी की गरिमा से जोड़कर समर्थन दे रहे हैं, वहीं व्यापारी इसे सैकड़ों परिवारों की आजीविका पर संकट बता रहे हैं. अब सबकी नजर प्रशासन के अगले कदम पर टिकी है.