LPU हिंसा मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार CCTV और डिजिटल एविडेंस से पुलिस कर रही बाकी आरोपियों की पहचान

पंजाब के कपूरथला जिले के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़ में शामिल थे. मामले की जांच के लिए 2 एसआईटी बनाई गई हैं. पुलिस यूनिवर्सिटी और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ डिजिटल एविडेंस भी जुटा रही है. गिरफ्तार आरोपियों को फगवाड़ा कोर्ट में पेश कर पुलिस ने 3 दिन की रिमांड मांगी है. वहीं, परिवार ने गगन की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए पुलिस से जानकारी देने की मांग की है.

LPU हिंसा मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार CCTV और डिजिटल एविडेंस से पुलिस कर रही बाकी आरोपियों की पहचान