15 किमी तक फिल्मी स्टाइल में पीछे दौड़ा पुलिसकर्मी सुलझा लिए मोबाइल छिनैती के 4 मामले CCTV में कैद हुई बहादुरी
अहमदाबाद में एलिस ब्रिज पुलिस के कॉन्स्टेबल चिंतन पांड्या ने 15 किमी तक पीछा कर मोबाइल स्नैचिंग का एक नहीं बल्कि 4 मामले सुलझा लिए. ये सभी मामले अलग-अलग थानों में दर्ज थे. सीसीटीवी में कैद हुई इस बहादुरी की पूरे शहर में तारीफ हो रही है.