राहुल-प्रियंका बारिश में क्या भीगे ओम बिरला ने 24 घंटे में बुला ली मीटिंग जानें अब क्या होने जा रहा
Makar Dwar Parliament Porch Proposal: दिल्ली में लगातार बारिश के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सीपीडब्ल्यूडी और आर्किटेक्ट्स को नए संसद भवन के मकर द्वार पर पोर्च (द्वार मंडप) बनाने की संभावना तलाशने का निर्देश दिया है. इसका मकसद सांसदों और कर्मचारियों को बारिश और खराब मौसम से बचाना है. यह फैसला सोशल मीडिया पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का बारिश में बिना छाते खड़े रहने का वीडियो वायरल होने के बाद आया है.