बेइज्जती का बदला जरूर लेंगे आरजेडी के खिलाफ मुहिम चलाएंगे रणधीर सिंह

Loksabha Election 2024: महाराजगंज से रणधीर सिंह चुनाव लड़ने की तैयारी में थे, लेकिन यह सीट गठबंधन में कांग्रेस को चली गई. इसके लिए रणधीर सिंह ने राजद को जिम्मेदार बताते हुए  कहा है कि साजिश के तहत उनको बेटिकट किया गया है.

बेइज्जती का बदला जरूर लेंगे आरजेडी के खिलाफ मुहिम चलाएंगे रणधीर सिंह
हाइलाइट्स आरजेडी ने नहीं दिया महराजगंज से टिकट तो बागी हुए पूर्व विधायक. प्रभुनाथ सिंह के बेटे पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने छोड़ी आरजेडी पार्टी. आरजेडी छोड़ने के बाद पार्टी के खिलाफ में मुहिम चलाएंगे रणधीर सिंह. छपरा. जेल में बंद बाहुबली पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के पुत्र और छपरा के पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने आरजेडी से बागी तेवर अपनाते हुए आरजेडी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पार्टी छोड़ने की घोषणा करते हुए रणधीर सिंह ने राजद पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए न सिर्फ पार्टी छोड़ दिया है बल्कि पार्टी का सर्वनाश करने का भी दावा किया है. बता दें कि महाराजगंज से रणधीर सिंह चुनाव लड़ने की तैयारी में थे, लेकिन यह सीट गठबंधन में कांग्रेस को चली गई. इसके लिए रणधीर सिंह ने राजद को जिम्मेदार बताते हुए  कहा है कि साजिश के तहत उनको बेटिकट किया गया है. उन्होंने कहा कि इस बेइज्जती का बदला भी जरूर लेंगे और राजद के खिलाफ पूरे बिहार में अभियान चलाएंगे. महाराजगंज से चुनाव लड़ने के फैसले पर आज रणधीर सिंह ने जन आशीर्वाद सभा बुलाया था, जिसमें चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर विचार विमर्श के लिए एक कमेटी का गठन किया गया. मसरख में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रणधीर सिंह के समर्थक शामिल हुए और चुनाव लड़ने का आग्रह किया हालांकि रणधीर सिंह ने इसकी जिम्मेदारी कमेटी पर छोड़ दी है और कहा कि कमेटी का जो भी निर्णय होगा उसके अनुसार आगे कार्य किया जाएगा. रणधीर सिंह ने संभावना जताई है कि 6 मई को वह निर्दलीय नामांकन कर सकते हैं. कार्यक्रम में रणधीर सिंह के चाचा और रजत विधायक केदार सिंह भी शामिल हुए जिन्होंने दबे जुबान में पार्टी का पक्ष लिया और कहा कि इसे धोखा नहीं कह सकते हैं. राजद के सिपाही के रूप में उनके परिवार ने पार्टी की सेवा की है, लेकिन रणधीर के सिंह के साथ अन्याय हुआ है. . Tags: Loksabha Election 2024FIRST PUBLISHED : April 28, 2024, 19:20 IST jharkhabar.com India व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें
Note - Except for the headline, this story has not been edited by Jhar Khabar staff and is published from a syndicated feed