मच्छर भगाने का आदिवासी नुस्खा! जंगल के इस पौधे का ऐसे करें इस्तेमाल दूर भागेंगे मच्छर
बालाघाट के जंगलों में एक नहीं बल्कि कई ऐसी वनस्पति है, जो शरीर को आने वाली समस्याओं से निजाद दिलाती है. एक ऐसा ही पेड़ है भेरिया का. भेरिया की पत्ती ही नहीं बल्कि उसका पूरा पेड़ ही औषधीय गुणों से भरा हुआ है. खास तौर इस पेड़ की पत्तियां है, जो औषधीय गुणों से भरपूर है.उस पत्ती की सुगंध मच्छरों को रास नहीं आती है. ऐसे में मच्छर उसकी सुगंध से ही दूर हो जाते हैं