जंतर-मंतर को बंद ही क्यों नहीं कर देते दिल्ली हाईकोर्ट का केंद्र से सीधा सवाल किस बात पर जज ने कहा ऐसा
Jantar-Mantar News: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन को लेकर हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक में याचिकाएं दायर की गई हैं. ऐसी ही एक अर्जी पर सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट ने सरकार से सीधा सवाल किया है. कोर्ट ने कहा कि यदि जंतर-मंतर पर बार-बार होने वाले विरोध-प्रदर्शनों की वजह से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आम जनजीवन प्रभावित होता है तो आप इसे बंद ही क्यों नहीं कर देते हैं.