संदीप घोष से CBI ने पॉलीग्राफ टेस्ट में पूछे 25 सवाल क्या खुलेगा मर्डर का राज

RG Kar Doctor Murder Case: कोलकाता रेप कांड में CBI ने आज 7 लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट किया. इसमें आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष भी शामिल थे. उनसे CBI ने कुल 25 सवाल पूछे.

संदीप घोष से CBI ने पॉलीग्राफ टेस्ट में पूछे 25 सवाल क्या खुलेगा मर्डर का राज
कोलकाता: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में डॉक्टर से रेप और हत्या का मुख्य आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट हुआ. इस दौरान संजय के साथ-साथ 6 और का पॉलीग्राफ टेस्ट हुआ. इसमें आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष भी शामिल थे. उनसे CBI ने कुल 25 सवाल पूछे. आइए इस खबर में जानते इन सवालों के बारे में. पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पूछे गए ये 25 सवाल 1. क्या आपका नाम संदीप है औऱ अपना मोबाइल नंबर बताए कितने फोन रखते है वो भी बताए ? 2. क्या आपका जन्म कोलकात्ता में हुआ है? 3. क्या वारदात वाले दिन आप हॉस्पिटल में थे? 4. क्या आज शानिवार है? 5. क्या आपको पता है कि पीड़िता का रेप किसने किया? 6. क्या अपने कभी झूठ बोला है? 7. क्या आसमान का रंग नीला है? 8. क्या आपको पता है कि पीड़िता का मर्डर किसने किया? 9. क्या पीड़िता का गैंग रेप हुआ था? 10. पुलिस को आपने इस वारदात की जानकारी दी थी? 11. क्या आपने वारदात वाले दिन पीड़िता को देखा था या उससे मुलाकात हुई थी? 12. क्या आपके और पीड़िता के बीच किसी तरह का विवाद था? 13. क्या आपने पीड़िता के परिजनों को इस हत्या को आत्महत्या बताया था? 14. क्या वारदात की सूचना पुलिस को देर से दी गई? 15. अगर हां तो क्यों? 16. आप खुद एक डॉक्टर है क्या आपको नहीं लगता था कि क्राइम सीन को सुरक्षित रखना जरूरी होता है? 17. क्राइम सीन का रिनोवेशन क्या आपने करवाया? 18. क्यों करवाया क्या किसी ने आपको ऐसा करने के लिए कहा था? 19. परिवार को जो जानकारी दी वो किसी के कहने पर दी गई थी? 20. सबूतों के साथ छेड़छाड़ एक अपराध है इसकी जानकारी है आपको? 21. क्राइम सीन को आपने जांच पूरी होने तक सुरक्षित क्यो नही रखा? 22. वारदात के बाद आपने तुरंत अपना इस्तीफा क्यों दे दिया इतनी जल्दी किस बात की थी? 23. क्या आपको रिजाइन करने के लिए किसी ने दबाव बनाया था? 24. आपने वारदात के बाद किस-किस से बात की? वारदात की जानकारी फोन पर किस-किस को दी? 25. सजंय रॉय को जानते हो अगर हाँ तो कब से कितनी बार मिले 8, 9 अगस्त को मिले थे क्या आप ? किसका-किसका हुआ पॉलीग्राफ टेस्ट हत्या का मुख्य आरोपी संजय रॉय समेत आरजी कर कॉलेज के पूर्व प्रिंसपिल संदीप घोष के अलावा पांच और लोगों पर यह टेस्ट इस समय किया जा रहा है. CBI सात लोगों पर पॉलीग्राफ टेस्ट कर रही है. इनमें चार डॉक्टर और एक वॉलंटियर शामिल हैं. ये चार डॉक्टर भी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में कार्यरत ट्रेनी डॉक्टर हैं और ये वहीं हैं जिन्होंने उस रात घटना से पहले पीड़ित के साथ कथित तौर पर खाना खाया था. कुल 7 लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट हो रहा है. इनमें सजंय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट जेल में ही हो रहा है जबकि संदीप घोष समेत अन्य का यह टेस्ट सीबीआई के ऑफिस में हो रहा है. Tags: Kolkata News, Murder caseFIRST PUBLISHED : August 24, 2024, 13:37 IST jharkhabar.com India व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें
Note - Except for the headline, this story has not been edited by Jhar Khabar staff and is published from a syndicated feed