IMD Today Weather: एक तरफ कोहरे की चादर दूसरी ओर आंधी-बारिश का कहर 28 नवंबर को कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम
IMD Today Weather: एक तरफ कोहरे की चादर दूसरी ओर आंधी-बारिश का कहर 28 नवंबर को कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम
Aaj Ka Mausam: 28 नवंबर को देश के मौसम में दो अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिलेंगी. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार उत्तर भारत में दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में सुबह घना कोहरा छा सकता है. हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों में भी विजिबिलिटी कम रहने की चेतावनी है. दूसरी ओर दक्षिण भारत में बारिश और तेज हवाएं लोगों की मुश्किल बढ़ा सकती हैं. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ जगह भारी बारिश का अनुमान है. केरल और आंध्र प्रदेश में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में शीतलहर की आशंका है. जानिए आपके शहर का मौसम.