कल का मौसम 12 जुलाई: दिल्ली से राजस्थान ही नहीं दक्षिण तक फिर सताएगी तपिश IMD का 5 राज्यों के लिए अपडेट
Kal Ka Mausam 12 July: 12 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में आसमानी बिजली और आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली एनसीआर सहित, पंजाब और दक्षिण भारत के मैदानी इलाकों में सूरज की तपिश के साथ भीषण उमस लोगों को परेशान करेगी. मानसून की रफ्तार कुछ दिन कमजोर रहेगी.