बुंदेलखंड के अवध किशोर जड़िया को मिलेगा राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त सम्मान 

हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. मुन्ना तिवारी ने बताया कि पिछले 7 वर्षों से राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त के नाम पर यह सम्मान दिया जा रहा है. इस वर्ष यह सम्मान पद्मश्री अवध किशोर जड़िया को दिया जा रहा है.बीते वर्षों में यह सम्मान कन्हैया सिंह, मैत्रयी पुष्पा, सुरेंद्र दुबे जैसे प्रसिद्ध साहित्यकारों को दिया जा चुका है.

बुंदेलखंड के अवध किशोर जड़िया को मिलेगा राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त सम्मान 
झांसी. बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा इस वर्ष राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त सम्मान प्रसिद्ध साहित्यकार अवध किशोर जड़िया को दिया जाएगा. विश्वविद्यालय ने इस पुरस्कार की घोषणा कर दी है. बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का हिंदी विभाग साल 2017 से राष्ट्रकवि मैथिली शरणगुप्त की जयंती के अवसर पर साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति को सम्मानित किया जाता है. इस वर्ष यह सम्मान पद्मश्री अवध किशोर जड़िया को दिया जाएगा. इस अवसर पर एक संगोष्ठी और कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा. विष्णु सक्सेना और निलोत्पल मृणाल अपनी कविताओं से लोगों को आनंदित करेंगे. हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. मुन्ना तिवारी ने बताया कि संगोष्ठी के प्रथम सत्र में हिन्दी साहित्य के विकास में बुंदेलखंड का योगदान विषय पर चर्चा की जाएगी. प्रो. तिवारी ने बताया कि बीते वर्षों में यह सम्मान कन्हैया सिंह, मैत्रयी पुष्पा, सुरेंद्र दुबे जैसे प्रसिद्ध साहित्यकारों को दिया जा चुका है. निलोप्तल मृणाल करेंगे काव्य पाठ हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. मुन्ना तिवारी ने बताया कि पिछले 7 वर्षों से राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त के नाम पर यह सम्मान दिया जा रहा है. इस वर्ष यह सम्मान पद्मश्री अवध किशोर जड़िया को दिया जा रहा है. इसके साथ ही गीतों के जादूगर विष्णु सक्सेना, युवाओं के लोकप्रिय कवि निलोप्तल मृणाल और विनम्र सेन सिंह अपनी कविताओं से लोगों का मनोरंजन करेंगे. Tags: Jhansi news, Local18, Uttar Pradesh News HindiFIRST PUBLISHED : August 2, 2024, 17:11 IST jharkhabar.com India व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें
Note - Except for the headline, this story has not been edited by Jhar Khabar staff and is published from a syndicated feed