समुद्री रास्तों पर गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं होर्मुज में तेल टैंकरों पर ईरानी हमले को लेकर भारत का सख्त रुख
अंतरराष्ट्रीय व्यापार के सबसे संवेदनशील समुद्री रास्तों पर जारी गुंडागर्दी और बेगुनाह नाविकों के खून से खेलने की नापाक कोशिशों को भारत कतई बर्दाश्त नहीं करेगा. ओमान के निकट होर्मुज स्ट्रेट में यूएई के दो तेल टैंकरों पर हुए ईरान के आत्मघाती हमले के बाद, भारत के विदेश मंत्रालय ने एक बेहद आक्रामक और सख्त रुख अपनाते हुए वैश्विक मंच पर हुंकार भरी है.