तो ग्वादर पर होता भारत का कब्जा पाकिस्तान ने जिसे बना दिया चीन का खिलौना
तो ग्वादर पर होता भारत का कब्जा पाकिस्तान ने जिसे बना दिया चीन का खिलौना
Gwadar Port History : आज चीन जिस ग्वादर पोर्ट पर अपनी नौसेना और जंगी जहाजों के जरिए भारत की घेराबंदी करने में जुटा है, वह रणनीतिक इलाका 1950 के दशक में भारत का हिस्सा बन सकता था. दरअसल, 1958 से पहले ग्वादर ओमान के सुल्तान के नियंत्रण में था और आर्थिक तंगी के चलते सुल्तान ने इसे बेचने का पहला प्रस्ताव भारत सरकार को दिया था. भारत ने इसे ऑफर को जैसे ही ठुकराया पाकिस्तान ने तुरंत लपक लिया. आज वही ग्वादर पोर्ट चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) के नाम पर पूरी तरह से बीजिंग का एक रणनीतिक खिलौना बन चुका है.