सरकार ने कबाड़ बेचकर खाली कराई इतनी जगह बन जाएंगे 21 दिल्ली एयरपोर्ट T3 रद्दी से निकला 6000 करोड़ का खजाना
सरकार ने कबाड़ बेचकर खाली कराई इतनी जगह बन जाएंगे 21 दिल्ली एयरपोर्ट T3 रद्दी से निकला 6000 करोड़ का खजाना
Govt Office Scrap: सरकारी महकमों में दशकों से धूल फांक रही पुरानी फाइलों, कबाड़ गाड़ियों और जंग खाती मशीनों को जब केंद्र सरकार ने एक अनोखे नजरिए से देखा, तो देश के सामने एक बड़ा आर्थिक मॉडल उभरकर आया. पिछले छह सालों में चलाए गए विशेष स्वच्छता और कबाड़ निस्तारण अभियान के जरिए केंद्र सरकार ने बेकार पड़े कबाड़ को बेचकर 6,000 करोड़ रुपये का भारी-भरकम राजस्व जुटाया है.