कोर्ट में तारीख पर तारीख आखिर क्यों मिलती है दिल्ली की अदालतों को लेकर RTI से मिला जवाब
दिल्ली की अदालतों में स्टाफ की कमी से न्याय में देरी हो रही है. RTI में मिली जानकारी के अनुसार, इन अदालतों में 8,575 स्वीकृत पदों में से 1,711 खाली हैं, जिनमें ज्यादातर उच्च पद हैं, जहां पिछले 15 साल से कोई पदोन्नति या नई भर्ती नहीं हुई है.