देसी GPS का माई-बाप IRNSS-1A 10 साल की सेवा के बाद रिटायर क्या है एटॉमिक क्लॉक जिसके बंद होते ही कबाड़ बना पूरा सिस्टम
देसी GPS का माई-बाप IRNSS-1A 10 साल की सेवा के बाद रिटायर क्या है एटॉमिक क्लॉक जिसके बंद होते ही कबाड़ बना पूरा सिस्टम
IRNSS-1A का रिटायर होना भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम का एक अहम पड़ाव है. इस उपग्रह ने करीब एक दशक तक देश को स्वदेशी नेविगेशन सेवा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. हालांकि इसकी एटॉमिक क्लॉक्स के बंद होने से इसका मिशन समाप्त हो गया, लेकिन इस अनुभव ने ISRO को और मजबूत तकनीक विकसित करने का अवसर दिया. आज NavIC पहले से कहीं ज्यादा सक्षम है और आने वाले वर्षों में भारत की डिजिटल और रणनीतिक ताकत को नई ऊंचाई देने में अहम भूमिका निभाएगा.