Jungle News: तेंदुए ने सुबह पिल्ले को बनाया शिकार कुछ ही घंटे बाद मां ने शावक को मारकर लिया खौफनाक इंतकाम
Dog Leopard Fight: महाराष्ट्र के बीड जिले में सोमवार को कुछ घंटों के भीतर 2 हैरान करने वाली घटनाएं हुईं. दौलवाड़गांव गांव में सुबह एक तेंदुए ने पिल्ले को मार डाला. ग्रामीणों का दावा है कि इसके बाद दोपहर करीब 3:30 बजे पिल्ले की मां ने बदला लेने के लिए तेंदुए के शावक पर हमला कर दिया. इस जवाबी हमले में घायल शावक की मौत हो गई. वन विभाग के अफसरों को मौके पर दोनों के शव पास ही मिले हैं.