रोशनी से जगमग होगा यूपी का यह शहर स्थापित होंगे 26 सोलर ट्री

फिरोजाबाद सहायक नगर आयुक्त निहाल सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि फिरोजाबाद में बिजली की खपत काफी ज्यादा होती है, जिसे रोकने के लिए फिरोजाबाद में सोलर सिटी विकास मद के जरिए कई सारे सोलर ट्री स्थापित किए जाएंगे.

रोशनी से जगमग होगा यूपी का यह शहर स्थापित होंगे 26 सोलर ट्री
धीर राजपूत/ फिरोजाबाद: बिजली के संकट को दूर करने के लिए फिरोजाबाद में नगर निगम द्वारा करोड़ों  रुपए के बजट से सोलर सिस्टम लगाए जाएंगे. जिससे फिरोजाबाद सौर ऊर्जा की रोशनी से जगमगाएगा और लोगों को भी रात में रोशनी में सफर का आनंद मिलेगा. इसके साथ ही शहर में कई जगहों पर सोलर चार्जिंग पॉइंट भी बनाए जाएंगे. वहीं शहर को सुंदर बनाने के लिए कई सारे सोलर ट्री भी बनाए जाएंगे. शहर में 26 सोलर ट्री होंगे स्थापित फिरोजाबाद सहायक नगर आयुक्त निहाल सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि फिरोजाबाद में बिजली की खपत काफी ज्यादा होती है, जिसे रोकने के लिए फिरोजाबाद में सोलर सिटी विकास मद के जरिए कई सारे सोलर ट्री स्थापित किए जाएंगे. इसके लिए फिरोजाबाद नगर निगंम को करोडों रुपए के बजट की मंजूरी भी मिल गई है. वहीं उन्होंने कहा कि निगम परिसर, सैलई चौराहे पर प्रकाश व्यवस्था के साथ कई सारे सौर ऊर्जा चलित उपकरण स्थापित किए जाएंगे. वहीं शहर के सौंदर्यीकरण के लिए 26 सोलर ट्री भी स्थापित किए जाएंगे, जिससे शहर को सौर ऊर्जा की रोशनी में जगमगाएगा. इसके अलावा सौर ऊर्जा नीति 2022 के तहत विभागीय कार्यालय के साथ साथ शहर की 55 अन्य जगहो पर हाई मास्क लाइट लगाई जाएंगी तीन जगहों पर बनेंगे चार्जिंग स्टेशन, 51 करोड़ होंगे खर्च निगम अधिकारी ने कहा कि शहर में सौर ऊर्जा द्वारा सौन्दर्यीकरण के लिए करीब 51 करोड़ के बजट को हरी झंडी मिली है. शहर में अलग अलग जगहों पर लाइटिंग की जाएगी. अभी शहर में बिजली का लोड अधिक होता था, लेकिन सौर ऊर्जा द्वारा इसे कम किया जा सकेगा. इसके साथ ही शहर में सौर ऊर्जा से चलने वाले तीन चार्जिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे. जो निगम के वर्कशॉप, एनएच-2 फ्लाईओवर और सैलई सांति मार्ग पर स्थापित किए जाएंगे. वहीं सामान की ढुलाई व अन्य कार्यों के लिए भी 600 से अधिक हाइड्रोलिक ट्रिपर एवं ई-रिक्शा भी क्रय किए जाएंगे. Tags: Hindi news, Local18FIRST PUBLISHED : July 26, 2024, 12:48 IST jharkhabar.com India व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें
Note - Except for the headline, this story has not been edited by Jhar Khabar staff and is published from a syndicated feed