Delhi Rain Alert Live: ऑफिस से आज जल्दी निकलें घर दिल्ली में आफत का अलर्ट पूरे एनसीआर में रेड वार्निंग आंधी-बारिश का खतरा
Delhi Rain Alert Live: ऑफिस से आज जल्दी निकलें घर दिल्ली में आफत का अलर्ट पूरे एनसीआर में रेड वार्निंग आंधी-बारिश का खतरा
Delhi Rain Alert Live Updates: दिल्ली में सोमवार शाम मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों की चिंता बढ़ा दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राजधानी के सभी 11 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. अगले कुछ घंटों में 15 मिमी प्रति घंटे से अधिक बारिश के साथ करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. गरज-चमक और आकाशीय बिजली का खतरा भी बना हुआ है. वहीं, उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद समेत कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट है.