बिहार की यह बात मान ले केंद्र की मोदी सरकार तो घुटनों पर आ जाएगा बांग्लादेश जानिए फिर क्यों उठा पुराना विवाद
बिहार की यह बात मान ले केंद्र की मोदी सरकार तो घुटनों पर आ जाएगा बांग्लादेश जानिए फिर क्यों उठा पुराना विवाद
Farakka Treaty Sanjay Jha: "बांग्लादेश के साथ फरक्का जल समझौते का नवीकरण न करे केंद्र सरकार, ये समझौता अब बिहार हित में नहीं है". ये मांग उठाई है जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने. राज्यसभा में संजय झा की मांग के बाद इस बांग्लादेश से गंगा नदी जल समझौते को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. इसकी वजह भी है, एक तो वर्तमान में बांग्लादेश के साथ भारत के संबंध और दूसरा इसी साल के आखिर में फरक्का समझौता का समय सीमा खत्म होना.