मिर्जापुर: 16 साल बाद बेटे के ठीक होने पर रामसूरत ने निकाली कांवड़ यात्रा सोनभद्र के शिवद्वार मंदिर में भगवान शिव को चढ़ाएंगे जल

सोनभद्र के राबर्ट्सगंज के रहने वाले राममूरत की पत्नी को 16 साल पहले पेट में बच्चा था तो दिक्कत हो रही थी. डॉक्टर के द्वारा जवाब दे दिया गया था. रामसूरत के द्वारा शिवद्वार में भगवान भोलेनाथ से कामना की गई थी कि अगर बच्चा सही रहा तो उसी के साथ कावड़ यात्रा निकालेंगे और आपके दर्शन करेंगे. भगवान की ऐसी विशेष कृपा हुई कि बच्चा-जच्चा सब सकुशल हुए और आज 16 साल का बच्चा होने के बाद कावड़ यात्रा निकाल रहे हैं. हमें अपार खुशी है कि पूरे परिवार के साथ भगवान शिव द्वार के दर्शन के लिए जा रहे हैं. भगवान हर भक्तों की मनोरथ को पूर्ण करते हैं.

मिर्जापुर: 16 साल बाद बेटे के ठीक होने पर रामसूरत ने निकाली कांवड़ यात्रा सोनभद्र के शिवद्वार मंदिर में भगवान शिव को चढ़ाएंगे जल