ना महंगा बिल ना ज्यादा तामझाम… दिल्ली के यूपी भवन में मिलता है घर जैसा स्वाद जानिए क्या है खास

Delhi UP Bhawan Food: यूपी भवन में भोजन का पूरा सिस्टम तय समय के अनुसार चलता है. भवन में लगे सूचना बोर्ड के मुताबिक नाश्ता सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक मिलता है. दोपहर का भोजन 1 बजे से 3 बजे तक और शाम का नाश्ता 4 बजे से 6:30 बजे तक परोसा जाता है. रात का खाना 7:30 बजे से 10:30 बजे तक उपलब्ध रहता है. खास बात यह है कि दोपहर और रात के खाने के लिए पहले से बुकिंग करानी जरूरी है. सूचना के अनुसार दोपहर के भोजन की बुकिंग सुबह 11 बजे तक और रात के भोजन की बुकिंग शाम 5 बजे तक करनी होती है. बिना बुकिंग के भोजन मिलने में परेशानी हो सकती है.

ना महंगा बिल ना ज्यादा तामझाम… दिल्ली के यूपी भवन में मिलता है घर जैसा स्वाद जानिए क्या है खास