NLSIU Convocation Cancelled: CJI सूर्यकांत विवाद के बीच NLSIU का बड़ा फैसला 12 सितंबर का दीक्षांत समारोह रद्द
NLSIU Convocation Cancelled:नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU) ने 12 सितंबर को होने वाला अपना 34वां वार्षिक दीक्षांत समारोह रद्द कर दिया है. यूनिवर्सिटी ने इसके पीछे ‘अपरिहार्य परिस्थितियों’ को वजह बताया है हालांकि समारोह रद्द होने का फैसला ऐसे वक्त आया है जब CJI सूर्यकांत और BCI चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा की प्रस्तावित मौजूदगी को लेकर 165 छात्रों ने आपत्ति जताई थी. इस बीच यूनिवर्सिटी ने साफ किया है कि समारोह रद्द करने के फैसले को इस विवाद से जोड़ना सही नहीं है.