कंधे पर बैग सिर पर कैप IIT मद्रास की फ्रेशर्स पार्टी में स्टूडेंट बनकर पहुंचे डायरेक्टर साहब
IIT Madras Freshers Party Video: आईआईटी मद्रास की फ्रेशर्स पार्टी का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. संस्थान के डायरेक्टर प्रो. वी. कामकोटि कंधे पर बैग लटकाए, सिर पर टोपी लगाए और टी-शर्ट पहनकर चुपचाप स्टूडेंट्स के बीच जा बैठे. लगभग 1.5 घंटे तक कोई उन्हें पहचान ही नहीं पाया.