डूसू चुनाव 2026 में छात्रों का तेवर: नेताजी भाषण छोड़िए पहले हमारे रहने का ठिकाना बताइए
DUSU Elections 2026: डूसू चुनाव 2026 में इस बार राजनीति के समीकरण बिल्कुल बदल चुके हैं. हॉस्टल की भारी कमी और सत्य निकेतन पीजी हादसे के बाद स्टूडेंट्स की सुरक्षा और किफायती आवास का मुद्दा दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव 2026 का सबसे बड़ा केंद्र बन गया है. दिल्ली यूनिवर्सिटी के सभी स्टूडेंट्स की नजरें इसी मुद्दे पर टिकी हैं.