E-20 पर नहीं चलेगी जबरदस्ती केजरीवाल ने सरकार के सामने रखीं तीन मांगें पूछा- क्यों थोप रहे हैं इथेनॉल
E-20 पर नहीं चलेगी जबरदस्ती केजरीवाल ने सरकार के सामने रखीं तीन मांगें पूछा- क्यों थोप रहे हैं इथेनॉल
दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित E-20 विरोधी टाउनहॉल में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सरकार से हर पेट्रोल पंप पर शुद्ध पेट्रोल और E-20 दोनों का विकल्प देने, E-20 को शुद्ध पेट्रोल से सस्ता करने और पेट्रोल की कीमत 84 रुपये प्रति लीटर से कम करने की मांग की. केजरीवाल ने दावा किया कि E-20 से पुरानी गाड़ियों की माइलेज और इंजन प्रभावित हो रहे हैं. उन्होंने लोगों से फिलहाल नई पेट्रोल-डीजल गाड़ियां नहीं खरीदने और इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने की भी अपील की है.