क्या कांग्रेस तमिलनाडु में TVK सरकार गिरा सकती है थलापति विजय और डीके शिवकुमार के बीच झगड़ा क्यों
Karnataka Tamil Nadu Tension: चामराजनगर के जंगलों में वन विभाग की कार्रवाई में तीन कथित शिकारियों की मौत को लेकर कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच सियासी तनातनी बढ़ गई है. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की टिप्पणी पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने तीखा पलटवार किया है. शिवकुमार ने दो टूक कहा कि देश के संघीय ढांचे में किसी भी राज्य को दूसरे राज्य के आंतरिक मामलों और कानून-व्यवस्था में दखल नहीं देना चाहिए.