बीजेपी की नई कोर टीम पर मंथन अमित शाह और नितिन नवीन की 3 घंटे की मैराथन बैठक बदलाव की स्क्रिप्ट तैयार
दिल्ली में बीजेपी के सियासी गलियारों में हलचल तेज है.पार्टी की नई केंद्रीय टीम को लेकर अटकलों के बीच भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से करीब तीन घंटे तक लंबी बैठक की.इस बैठक में संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष की मौजूदगी ने भी सियासी संकेतों को और मजबूत कर दिया.